Rishabh Pant Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs SA 1st Test) कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार, 15 नवंबर को शुभमन गिल (चोटिल) (Shubman Gill) की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भारतीय टीम की लीड किया। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने इंडियन फैंस को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी और दिग्गज कप्तान की तरह विकेट के पीछे से अपने बॉलर को एक मास्टर प्लान देकर विपक्षी बल्लेबाज़ का विकेट चटकाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऋषभ पंत बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को अटैक पर लगाते हैं और फिर उन्हें मार्को यानसेन को पिच के रफ एरिया पर जोर से बॉल डालने को कहते हैं। जान लें कि यहां कैप्टन ऋषभ का प्लान 100 प्रतिशत काम करता है और मार्को यानसेन स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट खो देते हैं।

Advertisement

Ankur नाम के एक एक्स यूजर ने इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ऋषभ के इस मास्टर प्लान के जरिए ही मार्को यानसेन की पारी सिर्फ 16 गेंदों पर 13 रन के निजी स्कोर पर पूरी तरह खत्म हो जाती है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कोलकाता टेस्ट का दूसरा दिन बल्लेबाज़ों के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा और दोनों टीमों के कुल 16 खिलाड़ी आउट हुए। दिन के खेल की शुरुआत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 37 रन पर 1 विकेट के साथ की थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली इनिंग में कुल 62.2 ओवर का सामना किया और वो 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।

इतना ही नहीं, इसके बाद साउथ अफ्रीका की अपनी दूसरी इनिंग में मैदान पर बैटिंग करने आई और उन्होंने भी दिन के खेल के अंत तक 35 ओवर में सिर्फ 93 रन जोड़कर 7 विकेट खो दिए। इससे पहले मेहमान टीम ने अपनी पहली इनिंग में 159 रन बनाए थे। कुल मिलाकर फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम के पास 63 रनों की बढ़त है, लेकिन उनके पास अब सिर्फ 3 विकेट ही बचे हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार