Rishabh Pant Video: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बेखौफ अंदाज़ में बैटिंग करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट (ENG vs IND 1st Test) के चौथे दिन के पहले सेशन में वो काफी संभलकर बल्लेबाज़ी करते दिखे। गौरतलब है कि इसी बीच ऋषभ पंत खुद से बात करते भी नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के आधिकारिक एक्स अकाउंट से ऋषभ पंत का ये वीडियो साझा किया गया है जिसमें वो कहते सुने जा रहे हैं कि तमीज से खेलने के चक्कर में कई खराब गेंद भी छूट जा रही है।

Advertisement

ऋषभ बोलते हैं, 'पकी हुई बॉल भी... इतना तमीज से खेलने के चक्कर में छूट रही हैं।' टीम इंडिया के विस्फोटक बैटर के इस बयान से साफ है कि वो इंग्लिश गेंदबाज़ों को आसानी से अपना विकेट नहीं देना चाहते जिस वज़ह से वो खुद को रोकते हुए बेहद सुझबूझ से बैटिंग कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, Sky Sports के एक्स अकाउंट से भी ऋषभ पंत का एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें वो खुद से बात करते हुए खुद को ये समझा रहे हैं उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। उन्हें आराम से गेंद को खेलना है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर हेडिंग्ले टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया चौथे दिन के खेल में 3 विकेट खोकर 144 रन बना चुकी है। एक छोर पर ऋषभ पंत 47 बॉल पर 26 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, वहीं दूसरे छोर पर केएल राहुल 147 बॉल पर 69 रन बनाकर टिके हुए हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिग में 471 रन और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर,प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार