Rishabh Pant and Urvashi Rautela: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के लिए बीता समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में वह इंडियन स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन सुपर-12 के पांच मुकाबलों में उन्हें सिर्फ एक ही मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया। इस मैच में भी वह ज्यादा रन नहीं बना सके और महज़ 3 रन बनाकर आउट हुए। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टेडियम में मैच इन्जॉय करने आया एक शख्स ऋषभ पंत को उर्वशी रौतेला के नाम से छेड़ता दिखा है।

Advertisement

उर्वशी रौतेला का नाम लेकर फैन ने किया परेशान: यह वीडियो भारतीय टीम के मैच से जुड़ा है। वायरल वीडियो में ऋषभ पंत बाउंड्री के पास से गुजरते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच स्टेडियम में गेम इन्जॉय करने आए एक फैन ने ऋषभ पंत को छेड़ा। शख्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम लेकर कहता है, 'भाई उर्वशी बुला रही है।'

Advertisement

बौखलाए गए पंत: फैन की हरकत पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ भड़क गया। पंत ने शख्स को तुरंत रिप्लाई किया। उन्होंंने कहा, 'जाकर मिल ले फिर।' ऋषभ के रिएक्शन से यह साफ झलक रहा था कि वह बार-बार उर्वशी का नाम सुनकर पूरी तरह परेशान हो चुके हैं और अब ऐसी हरकतें ज्यादा हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पंत और उर्वशी के बीच हुई थी कोल्ड वॉर: बात दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच सोशल मीडिया पर लंबी भिड़ंत हुई थी। उर्वशी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने मिस्टर आरपी का ज़िक्र किया और यहीं से उर्वशी और पंत के बीच विवाद की शुरुआत हुई। इन दोनों ने इसके बाद सोशल मीडिया पर बिना एक दूसरे का नाम लिए जमकर कोल्ड वॉर किया। तभी से फैंस ऋषभ पंत को उर्वशी रौतेला का नाम लेकर छेड़ते नज़र आए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार