शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में एक यंग इंडियन टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा (India Tour of Zimbabwe) करने गई है। इस टूर पर इंडियन टीम कई नए चेहरो को साथ लेकर गई है जिसमें से एक रियान पराग (Riyan Parag) भी हैं। आपको बता दें कि रियान पराग जिम्बाब्वे के टूर पर जाने से पहले एक बड़ी मुश्किल में फंस सकते थे, लेकिन वो आखिरी समय में बाल बाल बचे।
भूल गए थे जरूरी चीज़े
दरअसल, जिम्बाब्वे जाने से पहले रियान पराग अपना फोन और पासपोर्ट ही कहा रख दिया है ये भूल गए थे। अगर वो अपना पासपोर्ट खो देते तो इसमें कोई शक नहीं है कि उनका जिम्बाब्वे जाने का सपना सिर्फ सपना ही रह जाता तो उन्हें अपने घर लौटना पड़ता। हालांकि आखिरी समय में किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्हें अपना सामान मिल गया।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से टीम इंडिया का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रियान पराग अपने फोन और पासपोर्ट के बारे में बताते नज़र आए हैं। उन्होंने कहा, 'बचपन से ऐसे ट्रैवल करना मेरा सपना था। मैच तो हम खेलते ही हैं, लेकिन क्रिकेट के साथ जो ऐसी चीजें आती है, टीम के साथ ट्रैवल करना, इंडिया के कपड़े पहन कर जाना। मैं इतना एक्साइडेड था कि अपना पासपोर्ट और मोबाइल फोन ही भूल गया।'
रियान पराग ने आगे कहा, 'दरअसल, मैं वो भूला नहीं था बस उन्हें इधर-उधर रख दिया था और अब वो मेरे पास हैं।' वो आगे बोले, 'टीम में कई नए चेहरे हैं, लेकिन मेरे लिए ये पुराने हैं क्योंकि हम साथ में खेले हैं। अब जिम्बाब्वे हमेशा मेरे लिए स्पेशल रहेगा, जब मैं किसी ग्राउंड पर पहला मैच खेलूंगा तो वो मुझे हमेशा याद रहेगा।' आपको बता दें कि इंडिया-जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में रियान पराग को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।