इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बीते समय में सोशल मीडिया पर अपने वायरल वीडियों के कारण काफी परेशान दिखे हैं। आलम ये है कि हाल ही में तो हिटमैन ने खुद अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके स्टार स्पोर्ट्स को फटकार लगाई। रोहित शर्मा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें ना चाहते हुए भी कैमरामैन ने उन्हें रिकॉर्ड किया।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि रोहित शर्मा अंगड़ाई ले रहे थे और तभी अचानक से कैमरामैन ने उन्हें रिकॉर्ड कर लिया। रोहित शर्मा ने ऐसा करते हुए कैमरामैन को देख लिया जिसके बाद उन्होंने तुरंत कैमरामैन को टोक लगाते हुए रिएक्ट किया। रोहित शर्मा ने उन्हें देखकर कहा, 'जब मैं ऐसे करता हूं तभी खींचते हो तुम लोग'

Advertisement

हिटमैन के शब्दों और हावभाव से साफ था कि वो कैमरामैन की हरकत से खुश नहीं है, लेकिन इसी बीच ऋषभ पंत ने मामला संभाल लिया। पंत ने कैमरामैन को कहा 'अच्छी से फोटों खींचो।' हालांकि ये भी जान लीजिए कि रोहित और पंत को ये अंदाजा नहीं था कि कैमरामैन उनका फोटों नहीं बल्कि वीडियो बना रहा है। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका भी वीडियो वायरल हो चुका है। आपको बता दें कि ये वीडियो कोई नया वीडियो नहीं है ये रोहित का एक पुराना वीडियो है। 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा कैमरे के सामने रहना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। हालांकि अब मैदान के चारों तरफ कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर भी मौजूद हैं। हिटमैन मुंबई से आते हैं और अपनी लोकल भाषा में कैप्टेंसी करते हैं, ये फैंस के लिए काफी मज़ेदार रहता है जिस वजह से बीते समय में हिटमैन के कई वीडियो वायरल हुए हैं। दूसरी तरफ रोहित को ये पसंद नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार