भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अकसर ही मज़ाकिया अंदाज में अपने साथी खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए हैं, एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, इस बार हिटमैन अपने सीनियर साथी खिलाड़ी अमित मिश्रा (Amit Mishra) से मजाकिया बातचीत करते हुए उनसे मस्ती करते कैमरे में कैद हुए हैं। जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, यहां हिटमैन ने अमित मिश्रा के साथ मस्ती की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा बैटिंग प्रैक्टिस करने के बाद अमित मिश्रा से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच वह अमित मिश्रा को देखकर खुश हो गए और उन्होंने अपने सीनियर से सवाल करते हुए पूछा कि आपकी आंखें क्यों लाल हो रही है? अमित मिश्रा ने हिटमैन को उनके सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वह ठीक से सोए नहीं हैं जिस वजह से ऐसा हो रहा है।

Advertisement

यहां हिटमैन ने अपनी सीनियर से ही मजे ले लिये और यह कहकर अमित को ट्रोल किया कि आपकी कमिटमेंट को मान गए। इतना तो आपका कमिटमेंट उधर (मैदान) भी नहीं था। हिटमैन के मुंह से ये शब्द सुनकर अमित मिश्रा चौंक गए जिसके बाद उन्होंने सवाल करके रोहित शर्मा से पूछा 'किधर?' यहां बातों को संभालते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 'मेरे लिए तो आप खेले ही नहीं।'

Also Read: Live Score

बता दें कि इसके बाद रोहित और अमित मिश्रा दोनों ने ही बातों को मजाक में छोड़ दिया और यह बात यही पर खत्म हो गई। बात करें अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही ओडीआई सीरीज की तो भारतीय टीम ने मेहमानों को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से पछाड़ दिया है। सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है जिसे जीतकर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार