Rohit Sharma Video: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज़ और कप्तानों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma), आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के ब्रांड एम्बेसडर थे। खास बात ये है कि वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल के दिन भी ग्राउंड पर ही मौजूद थे। यहां भारतीय टीम की जीत के बाद वो सभी खिलाड़ियों और उनके परिवारों से मिले और इसी बीच उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की माता को पैर छूकर सम्मान दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के बाद रोहित शर्मा ग्राउंड पर आए और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मिलना शुरू किया। उनका सोशल मीडिया पर एक 27 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। इसके बाद बुमराह उन्हें अपनी मां से मिलवाते हैं, जिन्हें देखते ही रोहित झूककर सम्मान देते हैं और पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इसी बीच वो जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन से भी मुलाकात करते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आगे हिटमैन अक्षर पटेल से भी मुलाकात करते हैं और उनके नन्हे बेटे हक्श पटेल को प्यार करते हैं। आप ये दिल छूने वाला पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।

जान लें कि 38 वर्षीय रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल दोनों से ही संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वो अभी भी ODI फॉर्मेट में देश सेवा के लिए उपलब्ध हैं। हिटमैन की कैप्टेंसी में ही टीम इंडिया ने साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और 2025 में चैंपियन ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किय था। वो अब IPL और फिर जून के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान एक्शन में नज़र आएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 20 ओवर में न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 159 रनों पर ऑल आउट हुई। इस तरह भारतीय टीम ने 96 रनों से ये मुकाबला जीतकर अपने नाम दर्ज किया। गौरतलब है कि उन्होंने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार