टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) अमेरिका और वेस्टइंडीज  में खेला जाना है जिसके लिए इंडियन टीम भी पहुंच चुकी है। इसी बीच ICC ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Shamra) अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को रोस्ट करते नज़र आए।

Advertisement

दरअसल, कुलदीप यादव आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2023 में शामिल हैं जिसके लिए हिमटैन ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें स्पेशल कैप दिया। इसी बीच रोहित ने कुलदीप यादव को कुछ कहने को कहा जिसके दौरान कुलदीप ने अपनी बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग की भी तारीफ कर दी।

Advertisement

कुलदीप यादव बोले, 'मेरे पास ज्यादा कुछ बोलने के लिए नहीं है। मेरे लिए पिछला साल बैट और बॉल दोनों से ही काफी अच्छा सीजन रहा।' यहां रोहित कुलदीप के शब्द सुनकर चौंक गए। उन्होंने कुलदीप को टोकते हुए कहा, 'बैट कब कब? मैं टीम का कैप्टन हूं और मैंने कुलदीप को कभी बैटिंग करते हुए नहीं देखा।'

ऐसे कैप्टन रोहित ने अपने ही साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव को बुरी तरह ट्रोल कर दिया था जिसकी वज़ह से इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे और अब आईसीसी द्वारा घटना का वीडियो साझा करने के बाद फैंस भी इसके मजे़ ले रहे हैं।

Also Read: Live Score

ये तो सब मस्ती थी, लेकिन इंडियन फैंस और टीम ये जरूर चाहेगी कि कुलदीप यादव आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी अपनी बॉलिंग से कहर बरपाए और अगर टीम को जरूरत पड़ती है तो बैट से भी योगदान करें। ये भी जान लीजिए कि इंडियन टीम ग्रुप ए में मौजूद है। जहां उनका पहला मैच आयरलैंड के साथ 5 जून होने होने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार