एशिया कप का चौथा मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच दुंबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय टीम शुरुआती छह ओवर में महज़ 44 रन ही जोड़ सकी। इस दौरान इंडियन टीम को रोहित शर्मा के रूप में एक बड़ा झटका भी लगा जिन्हें हांगकांग के 19 वर्षीय युवा गेंदबाज़ आयुष शुक्ला ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हांगकांग के खिलाफ 13 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रनों की पारी खेली। इस मैच में सभी की निगाहें हिटमैन पर थी। फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना था कि रोहित हांगकांग के खिलाफ तेजी से रन बनाते हुए बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका और रोहित पारी के पांचवें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

आयुष शुक्ला ने रोहित शर्मा से बदला लेते हुए उन्हें आउट किया। बता दें कि पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर हिटमैन ने अपना जलवा दिखाते हुए क्रीज से निकलकर आयुष को जोरदार चौका जड़ा था। रोहित अगली गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाकर अपना दबदबा साबित करना चाहते थे, लेकिन युवा गेंदबाज़ ने खुब चतुराई दिखाई। गेंदबाज़ ने सीम पर उंगलियां फेरी और हिटमैन को मिस टाइम करने पर मजबूर कर दिया। यह गेंद बैट के ऊपरी स्टिकर पर लगी जिसके बाद एज़ाज़ खान ने रोहित का आसान सा कैच लपक लिया।

गौतरलब है कि भारतीय टीम ने पावरप्ले में महज़ 44 रन जोड़े और इसी के साथ ही उन्हें एक झटका भी लगा। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद एक बार फिर टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वहीं आयुष शुक्ला की बात करें तो युवा गेंदबाज़ ने पावरप्ले में हांगकांग के लिए दो ओवर फेंके जिसमें उन्होंने सिर्फ 7 रन खर्चे और एक विकेट अपने नाम कर लिया।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार