Roston Chase Three Wickets Over Vs Trinbago Knight Riders Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 17वां मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) ने 211 रन डिफेंड करके त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) को 36 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच SLK के कप्तान रोस्टन चेज (Roston Chase) ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से विपक्षी टीम की दुनिया हिला दी और उन्हें एक ही ओवर में तीन झटके दिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के 8वें ओवर में घटी। यहां सेंट लूसिया किंग्स के लिए खुद कैप्टन रोस्टन चेज गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्हें सुनील नारायण ने पहली ही गेंद पर लंबा छक्का मार दिया। खास बात ये है कि इसके तुरंत बाद रोस्टन चेज़ ने सुनील नारायण को आईना दिखाया और उन्हें थोड़ी स्लो गेंद डिलीवर करके बैकवर्ड पॉइंट पर कैच आउट करा दिया।
इसके बाद तो रोस्टन चेज ने बवाल ही काट दिया और अपनी तीसरी गेंद पर मैथ्यू ब्रीत्जके और पांचवीं गेंद पर विपक्षी कैप्टन निकोलस पूरन को आउट किया। मैथ्यू ब्रीत्जके तो रोस्टन चेज की ऑफ स्पिन में ऐसा फंसे कि उन्हें ही कैच देकर गोल्डन डक पर आउट हो गए। वहीं TKR के कैप्टन निकोलस पूरन ने रोस्टन चेज की गेंद पर करारा चौका मारने की कोशिश में बैकवर्ड पॉइंट के फील्डर को कैच। उन्होंने दो गेंद खेली और शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे।
तो ऐसे रोस्टन चेज ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 6 रन देकर त्रिनबागो नाइट राइडर्स के 3 विकेट चटकाए और उनके बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करके उनकी दुनिया ही हिला दी। गौरतलब है कि उन्होंने पूरे मुकाबले में भी काफी किफायती गेंदबाज़ी की और 4 ओवर में सिर्फ 24 रन ही दिए।
पॉइंट्स टेबल का हाल: रोस्टन चेज की कैप्टेंसी वाली सेंट लूसिया किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर पहली पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 7 मैचों में 8 अंक दर्ज है। बात करें त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तो उनके लिए सीजन अब तक शर्मनाक रहा है और वो अपने शुरुआती चार मुकाबलों में से सिर्फ एक ही जीत पाए हैं। उनके पास सिर्फ 2 अंक हैं और वो छठी पॉजिशन पर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि पॉइंट्स टेबल पर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स दूसरे, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स तीसरे, जमैका किंग्समेन चौथे, बारबाडोस रॉयल्स पांचवें, और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स सातवें पायदान पर हैं।