आईपीएल 2022 का 20वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 166 रनों का टारगेट रखा है। लखनऊ की गेंदबाज़ी के दौरान टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई को कोई भी विकेट नहीं मिला, जिसका एक बड़ा कारण वो खुद ही रहे। दरअसल रवि बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में एक लॉलीपॉप कैच टपकाया था। जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की थी। इसी बीच बाएं हाथ के बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल ने रवि बिश्नोई को भी टारगेट किया। मैच के चौथे ओवर में इस बल्लेबाज़ ने रवि बिश्नोई के ओवर में लगातार दो चौके जड़े जिसके बाद गेंदबाज़ ने भी वापसी की और ओवर की पांचवीं बॉल पर पडिक्कल को फंसाया।
 
हालांकि, पडिक्कल को फंसाने के बाद जब उनके ही ओवर में उन्हीं की तरह कैच आया तब यह युवा गेंदबाज़ खुद को संभाल नहीं सका और बेहद ही आसान सा कैच टपका बैठा। बता दें कि यह कैच छोड़ने के बाद पूरे मैच में बिश्नोई ने शानदार गेंदबाज़ी की लेकिन इसके बावजूद उनके विकेटों का कॉलम खाली का खाली ही रहा।

Advertisement

वहीं बात करें अगर देवदत्त पडिक्कल की तो जीवनदान मिलने के बावजूद यह बल्लेबाज़ भी कुछ खास नहीं कर सका और महज 29 रनों के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गया। पडिक्कल का विकेट एक स्पिन गेंदबाज़ यानि कृष्णप्पा गौतम  ने हासिल किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार