Saim Ayub No Look Six: पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) खेली जा रही है जिसमें 21 वर्षीय सैम अयूब (Saim Ayub) अपने बैट से कहर बरपा रहे हैं। ये युवा सलामी बल्लेबाज़ मैदान के चारों तरह शॉट मारने की क्षमता रखता है, लेकिन सैम का नो-लुक शॉट उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बीते सोमवार (26 फरवरी) को PSL 2024 का 13वां मुकाबला खेला गया था जिसमें भी सैम के बैट से एक बेहद ही गजब नो-लुक शॉट देखने को मिला। पाकिस्तानी खिलाड़ी का ये शॉट आपको भी काफी पसंद आएगा।

Advertisement

इस मैच में पेशावर जाल्मी के युवा बैटर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 21 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर विस्फोटक अंदाज में 38 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 180 के आस पास रहा। इसी बीच पावरप्ले के 5वें ओवर में सैम ने एक खूबसूरत छक्का जड़कर फैंस का दिन बना दिया।

Advertisement

इस्लामाबाद के लिए ये ओवर टाइमल मिल्स कर रहे थे। उन्होंने सैम को डराने के लिए 141 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, लेकिन यहां दूसरी तरफ सैम भी पूरी तरह तैयार थे और उन्होंने तेज रफ्तार से आती गेंद पर मिडिल स्टंप से ही स्कूप शॉट खेल दिया। ये गेंद इतना अच्छे से टाइम हुआ था कि पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने गेंद को बाउंड्री के बाहर जाता देखना भी जरूरी नहीं समझा यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि इस मैच में पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने 63 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्के जड़कर 111 रन बनाए थे। इसके दम पर पेशावर जाल्मी की टीम ने 20 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए कोलिन मुनरो (71) और आजम खान (75) ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वो 20 ओवर में सिर्फ 193 रन ही बना सके और ये मैच 8 रनों से गंवा बैठे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार