Salman Agha Run Out Video: यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज 2025 (UAE T20I Tri-Series 2025) का चौथा मुकाबला बीते मंगलवार, 2 सितंबर को शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) विपक्षी टीम को अपना विकेट गिफ्ट करके रनआउट हुए। ये मुकाबला पाकिस्तान की टीम 18 रनों से हारी, यही वज़ह है अब सलमान अली आगा के ऐसे रन आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तानी की इनिंग के 9वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए ये ओवर राशिद खान करने आए थे, जिनकी तीसरी गेंद पर हसन नवाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेलकर 2 रन लेने के लिए दौड़ लगाई।

Advertisement

यहां हसन नवाज़ और सलमान आगा की जोड़ी ने एक रन बेहद आसानी से पूरा किया, लेकिन जब पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा दूसरा रन पूरा करने के लिए दौड़े तब उन्होंने अचानक से सीधा ना दौड़ते हुए अपना एंगल चेंज करके लंबे रस्ते से दौड़ना शुरू कर दिया। ये एक बड़ी गलती थी जिसके कारण ही वो आखिर में रन आउट हो गए।

यही वज़ह है फैंस सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कप्तान को जमकर लताड़ लगा रहे हैं और उनके इस ब्रेन फेड मूमेंट पर मज़़े ले रहे हैं। आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हो। ये भी जान लीजिए कि पाकिस्तान कप्तान ने इस मैच में नंबर-4 बैटिंग करके 15 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का ठोकते हुए 20 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर यूएई ट्राई सीरीज 2025 के चौथे मैच के नतीजे की तो शारजाह के मैदान पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने सदिकुल्लह अटल (64) और इब्राहिम जादरान (65) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन ही जोड़ पाई और इस तरह अफगानिस्तान ने ये मै 18 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार