भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd T20) के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते मंगलवार, 28 जनवरी को निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में खेला गया था जहां टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भारतीय फैंस को पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में संजू ने विकेट के पीछे जोस बटलर का एक शानदार कैच पकड़कर उनका काम तमाम किया। इतना ही नहीं, इस दौरान संजू ने अंपायर के फैसले को भी गलत साबित किया और अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलवाई। ये पूरी घटना इंग्लिश इनिंग के 9वें ओवर में घटी जिसका वीडियो खुद BCCI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है।

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण चक्रवर्ती अपने कोटे के दूसरे की आखिरी बॉल डालते हुए जोस बटलर को फंसाते हैं। ये बॉल लेग स्टंप के बाहर फेंका गया था जिस पर जोस बटलर हीरोगिरी दिखाते हुए रिवर्स स्वीप खेलने जाते हैं। यहां पर ही उनसे गलती हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो वरुण चक्रवर्ती की गेंद को मिडिल नहीं कर पाते और फिर वो गेंद उनके बैट का किनारा लेकर सीधा विकेट के पीछे संजू सैमसन की तरफ चली जाती है।

संजू इस मौके के लिए पूरी तरह तैयार थे, ऐसे में उन्होंने चंद सैकेंड में ही गेंद को लपक लिया। इसके बाद वो जोरदार अपील करते हैं। ये सब इतना जल्दी होता है कि मैदानी अंपायर कुछ समझ ही नहीं पाते। ऐसे में वो बैटर के पक्ष में रहते हैं और संजू की अपील को नज़रअंदाज कर देते हैं। इसके बाद संजू सैमसन अपने कैप्टन यानी सूर्यकुमार यादव का रुख करते हैं और उन्हें DRS लेने को मनाते हैं। वो काफी कॉन्फिडेंट होते हैं जिस वजह से कैप्टन साहब भी बिना कोई समय गंवाने DRS लेकर अंपायर के फैसले को चैंलेज कर देते हैं।

इसके बाद होना क्या था, थर्ड अंपायर घटना का रिव्यू देखते हैं और अंत में ये साफ कर देते हैं कि जोस बटलर यहां आउट हैं। इस तरह टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिलती है और जोस बटलर निराश होकर वापस पवेलियन लौट जाते हैं। यही वजह है सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद इंग्लिश टीम ने बेन डकेट (51) और लियाम लिविंगस्टोन (43) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में हार्दिक पांड्या ही मैदान पर थोड़ी देर टिक पाए जिन्होंने 35 बॉल पर 40 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई और ऐसे इंग्लैंड ने ये मैच 26 रनों से जीता। अब इस पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार