Scott Boland Video: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 (BGT 2024-25) का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया। आलम ये है कि उन्होंने अपने एक ही ओवर में भारतीय टीम को दो झटके दिए और इसी बीच मेलबर्न टेस्ट के शतकवीर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को भी गोल्डन डक पर आउट कर दिया।

Advertisement

ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के 57वें ओवर में घटी। इस ओवर की चौथी बॉल पर पहले स्कॉट बोलैंड ने एक शॉर्ट बॉल करके ऋषभ पंत को कैच आउट करवाया और इसी के बाद अगली ही बॉल पर एक आउट स्विंग डालते हुए मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया के लिए पहली इनिंग में शतक ठोकने वाले यंग बैटर नीतीश कुमार रेड्डी को भी गोल्डन डक पर पवेलियन चलता कर दिया। यही वजह है अब हर जगह स्कॉट बोलैंड की खूब तारीफ हो रही है।

Advertisement

आपको बता दें कि स्कॉट बोलैंड खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के चार विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली का विकेट झटका है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उनके पास अब भारत के खिलाफ एक पांच विकेट हॉल चटकाने का सुनहरा मौका है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो टीम इंडिया मुश्किलों में है और 62.4 ओवर का सामना करके 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 134 रन ही बना पाई है। बोलैंड के 4 विकेट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट और नाथन लियोन ने एक विकेट झटका है।

सिडनी टेस्ट के लिए ऐसी है दोनों टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार