पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मैच रविवार को खेला गया था जिसे श्रीलंका ने 23 रनों से जीता। इस मैच में दौरान एक मज़ेदार घटना घटी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान के उपकप्तान शाबाद खान से जुड़ी है। शादाब ऑन-फील्ड अंपायर के साथ मस्ती करते कैमरे में कैद हो गए थे।

Advertisement

यह घटना श्रीलंका की पारी के छठे ओवर की है। हारिस रऊफ विपक्षी टीम के दो विकेट चटका चुके थे। अपने कोटे के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस ने अपनी रफ्तार से भानुका राजपक्षे को भी फंसाया। यह गेंद 151kph की स्पीड से बल्लेबाज़ के पैड से टकराई थी। इस घटना के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अंपायर से बल्लेबाज़ के आउट होने की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इस जोरदार अपील को बिल्कुल ही नकार दिया।

Advertisement

अपील का फायदा नहीं होने के बाद पाकिस्तान ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी बल्लेबाज़ को नॉट आउट ही पाया। इस फैसले के बाद शादाब खान ऑन-फील्ड अंपायर के साथ मस्ती करते कैमरे में कैद हुए। दरअसल, शादाब अंपायर की उंगली खड़ी करने की कोशिश कर रहे थे ताकि श्रीलंकाई बल्लेबाज़ आउट हो जाए। गौरतलब हैै कि यह पूरी घटना मस्ती मज़ाक के अलावा ओर कुछ नहीं थी।

बात दें कि इस मैच में शादाब खान ने भानुका राजपक्षे के दो कैच टपकाए थे जिसका पाकिस्तान की टीम को काफी नुकसान हुआ। भानुका ने मुकाबले में 71 रनों की विस्फोटक और शानदार पारी खेली थी। फाइनल में मिली हार के बाद उपकप्तान शादाब ने टीम की हार की जिम्मेदारी अपने सिर लेते हुए माफी भी मांगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार