पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बेहतरीन गेंदबाज़ी की। सेमीफाइनल मैच में शाहीन ने पहले खतरनाक बल्लेबाज़ फिन एलन(04) को सस्ते में आउट किया और फिर कप्तान केन विलियमसन को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। जहां एक तरफ शाहीन अपनी गेंदबाज़ी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका एक प्यासा फैन उनसे पानी मांगता नज़र आया है।

Advertisement

प्यासे फैन ने मांगा पानी: वायरल वीडियो में शाहीन बाउंड्री के पास फील्डिंग करते नज़र आ रहे हैं। इस बीच एक फैन ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ को आवाज लगाई और पानी मांगा। फैन ने कहा, 'शाहीन भाई पानी मिलेगा। बहुत गर्मी है शाहीन भाई। हम मेलबर्न से आए हैं शाहीन भाई।'

Advertisement

फैन की बात सुनकर पहले शाहीन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह पलटे और बाउंड्री के पास रखी दो पानी की बोतल उठाकर उन्हें देते दिखे। स्टार खिलाड़ी से पानी की बोतल मिलने के बाद प्यासे फैन का दिन बन गया और वह बेहद खुश नज़र आया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि शाहीन अफरीदी टूर्नामेंट की शुरुआत में बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं थे, लेकिन सुपर-12 स्टेज के आखिरी मैच में  बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट चटकाकर अपनी खोई हुई फॉर्म प्राप्त की। सेमीफाइनल मैच में उन पर काफी निगाहें थी और यहां भी उन्होंने निराश नहीं किया। शाहीन ने अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर 2 बड़े विकेट चटकाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार