बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) काफी जल्दी अपना आपा खो देते हैं। वो मैदान पर कई बार विवादों में फंस चुके हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) से गुस्सा होकर शाकिब अस हसन ने उनकी तरफ बॉल दे मारी।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तान की दूसरी इनिंग और रावलपिंडी टेस्ट के पांचवें दिन देखने को मिली। पाकिस्तान अपने चार विकेट खो चुका था और अब उन पर हार का खतरा बढ़ने लगा था। ऐसे में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने समय खराब करना शुरू कर दिया। शाकिब बांग्लादेश के लिए 33वां ओवर करने आए थे और इसी बीच रिज़वान ने दूसरी बॉल गिरने से पहले काफी समय लिया।

Advertisement

रिज़वान बांग्लादेश की फील्डिंग देखते हुए विकेटकीपर लिटन दास से कुछ बात कर रहे थे। इस दौरान शाकिब बॉल डालने को तैयार हो गए। उन्होंने आखिरी समय में रिज़वान को बल्लेबाज़ी के लिए तैयार नहीं पाया और वो काफी चिढ़ गए। शाकिब ने कुछ समय के लिए अपना आपा ही खो दिया और गुस्से में उन्होंने बैटर की तरफ बॉल दे मारी। हालांकि शाकिब ने रिज़वान को नहीं मारा और बॉल विकेटकीपर की तरफ थ्रो की, लेकिन ये घटना देख पाकिस्तानी बल्लेबाज़ से लेकर अंपायर तक हैरान रह गए।

इस घटना के बाद शाकिब से मैदानी अंपायर ने उनकी हरकत के लिए काफी बात भी की। शाकिब भी चुपचाप अंपायर की बात सुनते दिखे। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिज़वान ने पहली इनिंग में 171 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर टीम ने 448 रन बनाए।

इसके जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन ठोके। और अब पाकिस्तानी अपनी दूसरी इनिंग में खबर लिखे जाने तक 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना पाई है। पाकिस्तान फिलहाल 21 रन बांग्लादेश से आगे है, लेकिन अगर वो अपने आखिरी 2 विकेट भी जल्दी खो देता है तो बांग्लादेश ये मैच आसानी से जीत सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार