Shashank Singh Brain Fade Moment Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 29वां मुकाबला बीते रविवार, 19 अप्रैल को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां पंजाब किंग्स की टीम (Punjab Kings) ने 254 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 54 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच PBKS के तूफानी बल्लेबाज़ शशांक सिंह (Shashank Singh) का एकब्रेन फेड मोमेंट देखने को मिला।
दरअसल, ये घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 18वें ओवर में घटी। पंजाब किंग्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर एडेन मार्कराम ने कवर्स की तरफ हवाई शॉट मारा। यहां शशांक सिंह एडेन मार्कराम का कैच पकड़कर उनकी पारी समाप्त कर सकते थे, लेकिन अचानक ही उनके दिमाग की बत्ती गुल हो गई और शशांक बॉल कहां गिरेगी, इसका अंदाजा ही नहीं लगा पाए।
यही वज़ह है उन्होंने गेंद पकड़ने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की और आखिरी में वो बॉल रोप से टकराया जिससे एडेन मार्कराम को छक्का मिल गया। शशांक की ऐसी गलती देख टीम के कोच रिकी पोंटिंग और गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह काफी नाराज हुए जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में शशांक सिंह ने बेहद ही खराब फील्डिंग की और एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन कैच छोड़े। हालांकि इसके बावजूद कैप्टन श्रेयस ने उनके बैक किया और मुकाबला खत्म होने के बाद उनके कंधे पर हाथ डालकर मुस्कुराते नज़र आए।
पॉइंट टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स: लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से धूल चटाने के बाद अब श्रेयर अय्यर की कैप्टेंसी वाली PBKS ने पॉइंट्स टेबल पर अपनी पॉजिशन और भी ज्यादा मजबूत कर ली है। वो टूर्नामेंट में 6 मैचों में 5 जीत और 11 अंक के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनके बाद टेबल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खड़ी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर आखिरी दो टीमों की तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स (7 मैचों में 1 जीत और 3 अंक) और मुंबई इंडियंस (5 मैचों में 1 जीत और 2 अंक) हैं, जिन्होंने अब तक सिर्फ एक-एक मैच जीते हैं।