CSK vs PBKS: आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत दर्ज करने के लिए 188 रनों का टारगेट सेट किया है। इस मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने शानदार 88 रनों की पारी खेली। इसी बीच जब उनका सामना सीएसके के युवा गेंदबाज़ मुकेश चौधरी से हुआ तब धवन ने इस गेंदबाज़ के खिलाफ बाउंड्री की बरसात करते हुए खूब रन बटोरे।  

Advertisement

इस मैच में टॉस गंवाने बाद मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी ने विकेट बचाते हुए स्लो शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद जब शिखर धवन ने मौर्चा संभाला तब उन्होंने सीएसके के हर गेंदबाज़ के खिलाफ रन बटोरे। धवन ने अपनी पारी के दौरान मुकेश चौधरी का भी सामना किया और उनके तीसरे ओवर को निशाने पर लेते हुए तीन शानदार चौके लगाए जिसके दम पर पंजाब किंग्स को पूरे 16 रन मिले। 

Advertisement

ये घटना पंजाब किंग्स की पारी के 12वें ओवर की है। पंजाब किंग्स ने अपनी आधी पारी के बाद सिर्फ एक ही विकेट गंवाया था, जिसके चलते शिखर को ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज़ी करने का टिकट मिल गया। इसी बीच सीएसके की तरफ से मुकेश चौधरी अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए थे, जिसे धवन ने टारगेट करने का फैसला किया। शिखर ने इस ओवर में एक के बाद एक तीन करारे चौके जड़े जो कि देखने में काफी खूबसूरत थे, यही वज़ह थी जिस कारण गेंदबाज़ भी काफी दबाव में नज़र आया। बता दें कि इसी ओवर के बाद पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी में तेजी देखने को मिली।

मैच की बात करें तो शिखर के अलावा भानुका राजपक्षे ने 42 रनों की पारी खेली, वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने भी 2 छक्के और एक चौका की मदद से 19 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ड्वेन ब्रावो ने दो और महीश थिक्षाना ने एक विकेट हासिल किया। अब सीएसके को जीत दर्ज करने के लिए 188 रनों का लक्ष्य प्राप्त करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार