Shivam Dube Six: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेब्रोन स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के सांतवें मुकाबले में लखनऊ की टीम को जीत के लिए 211 रनों की दरकार है। टॉस हारने के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी सीएसके की टीम ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम के ज्यादातर बल्लेबाज़ों ने 150 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से रन बनाए। इसी बीच शिवम दुबे ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया और अब उन्हीं की पारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इस मैच में शिवम दुबे रॉबिन उथप्पा के आउट होने के बाद मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे थे। पिछला मैच दुबे के कुछ खास नहीं रहा था, जिस वज़ह से फैंस को बाएं हाथ के इस खिलाड़ी से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी, लेकिन दुबे ने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी आलोचकों के मुंह बंद कर दिये। दुबे ने अपनी पारी के दौरान लगभग 164 की स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी की और 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। इसी बीच शिवम के बल्ले से एक जायंट छक्का देखने को मिला, जो 94 मीटर दूर जाकर गिरा। अब इसी शॉट का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

दरअसल शिवम के बल्ले से यह शॉट पारी के अंतिम ओवरों के दौरान देखने को मिला। लखनऊ के लिए 18वां ओवर लंकाई गेंदबाज़ दुष्मंता चमीरा लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवीं बॉल पर दुबे ने पुल शॉट खेलते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और बॉल को हवाई यात्रा पर 94 मीटर की दूरी पर पहुंचा दिया। ये शॉट इतना शानदार था कि डगआउट में बैठे सीएसके के बाकी खिलाड़ी इसे गौर से देखते नज़र आए जिसके बाद कोई भी शिवम के लिए ताली बजाए बिना नहीं रह सका।

बात करें अगर मैच की तो लखनऊ की टीम ने खबर लिखे जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। लखनऊ को अभी भी जीत के लिए 54 बॉल पर 105 रनों की जरूरत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार