Shreyas Iyer Six: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारतीय मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक मॉन्स्टर सिक्स जड़कर सभी के होश उड़ा दिये हैं। दरअसल, श्रेयस अय्यर का यह छक्का विश्व कप 2023 का अब तक का सबसे लंबा छक्का है जिस वजह से अब श्रेयस की हर कोई तारीफ कर रहा है।

Advertisement

श्रेयस का यह सिक्स भारतीय इनिंग के 35वें ओवर में देखने को मिला। श्रीलंका के लिए यह ओवर कसुन रजिथा कर रहे थे। श्रेयस अब तक 15 गेंदों का सामना करके 20 रन बना चुके हैं और मैदान पर पूरी तरह सेट हो गए थे। ऐसे में अब उन्होंने रजिथा के खिलाफ भी बड़े शॉट्स जड़ने का इरादा बनाया।

Advertisement

यहां लंकाई गेंदबाज़ ने ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस को ऑफ साइड की लाइन पर गेंद डिलीवर की। यह गेंद श्रेयस के हिटिंग जोन में थी ऐसे में उन्होंने बिना एक भी पल का समय गंवाए अपने बल्ले को तेजी से घुमा कर सामने की तरफ शॉट खेल दिया। श्रेयस के शॉट में काफी ताकत थी और इसके अलावा गेंद का बैट से काफी अच्छा संपर्क हुआ था ऐसे में यह गेंद हवाई यात्रा करते हुए सीधा 106 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी।

आपको बता दें कि यह विश्व कप 2023 का सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले सबसे लंबा छ्क्का ग्लेन मैक्सवेल के बैट से निकला था जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 104 मीटर का छक्का जड़ा था। यह भी बता दें कि 106 मीटर के छक्के के अलावा श्रेयस के बैट से इस वर्ल्ड कप में 101 मीटर का छक्का भी निकला है।    

टीमें

Indian : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट  कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

Advertisement

Also Read: Live Score

Sri Lanka : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशन हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार