Shreyas Iyer Direct Hit Run Out Video: न्यूजीलैंड के कैप्टन माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने रविवार, 11 जनवरी को भारत के खिलाफ वडोदरा वनडे में 18 गेंदों पर सिर्फ 16 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि उन्हें टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक सनसनाते रॉकेट थ्रो से विकेट पर डायरेक्ट हिट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के 43वें ओवर में घटी। भारत के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर दो रन चुराने के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने कीवी कैप्टन माइकल ब्रेसवेल के साथ एक रन आसानी से पूरा कर लिया था, लेकिन इसके बाद जब वो दूसरा रन लेने के लिए दौड़े तब श्रेयस अय्यर ने अपने रॉकेट थ्रो से विकेटों पर डायरेक्ट हिट करके सभी को हैरान कर डाला।

Advertisement

खास बात ये है कि यहां श्रेयस पहले तेजी से भागते हुए गेंद तक पहुंचे और फिर उन्होंने बॉल कलेक्ट करके नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप्स को टारगेट करके डंडे उड़ाए। इस तरह न्यूजीलैंड के कैप्टन माइकल ब्रेसवेल जो कि डेंजर एंड की तरफ दौड़ रहे थे, उनकी पारी खत्म हुई और वो आउट होकर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि वडोदरा वनडे में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल (84), डेवोन कॉनवे (56), और हेनरी निकोल्स (62) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 50 ओवर में पूरे 300 रन बनाए। ऐसे में अब यहां से भारत को सीरीज का पहला वनडे जीतने के लिए 301 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार