आईपीएल 2022 का 10वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद गुजरात की टीम ने सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल के 84 रनों की पारी के दम पर 172 रनों का टारगेट सेट किया है। हालांकि अपनी शानदार पारी के बावजूद शुभमन गिल आउट होने के बाद काफी निराश नज़र आए। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 46 बॉल का सामना करते हुए 84 रनों की धुंआधार पारी खेली। अपनी इनिंग के दौरान गिल ने लगभग 183 के स्ट्राइकरेट से रन बनाते हुए 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। हालांकि इसके बाद खलील अहमद ने उनका शिकार किया और अक्षर पटेल के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। आउट होने के बाद ये युवा बल्लेबाज़ काफी निराश नज़र आया और मैदान से बाहर जाते-जाते गाली देता हुआ कैमरे में कैद हो गया। यहीं वज़ह है अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

Advertisement

बता दें कि ये घटना गुजरात टाइटंस की पारी के 18वें ओवर की है। गौरतलब है कि अगर शुभमन गिल खलील की बॉल पर आउट नहीं होते और पारी के अंत तक बल्लेबाज़ी कर पाते तो उनके पास इस मैच में शतक लगाने का अच्छा मौका होता, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। शुभमन के अलावा टीम के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 और डेविड मिलर ने 20 रनों की पारी खेली।

बात करें अगर मैच की तो 172 रनों का पीछा  करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम को जीत के लिए अभी भी 50 बॉल पर 77 रनों की जरूरत है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार