कैरेबियाई स्टार स्पिनर सुनील नारायण एक मिस्ट्री स्पिनर माने जाते हैं। 35 साल का यह खिलाड़ी आज भी अपनी घूमती गेंदों के दम पर विपक्षी बल्लेबाज़ों के दिमाग घुमा देता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, इस बार सुनील नारायण ने मेजर लीग क्रिकेट में अपनी मिस्ट्री स्पिन के दम पर इंग्लिश खिलाड़ी मैट शॉर्ट को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

यह घटना लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच शुक्रवार (21 जुलाई) को खेले गए मेजर लीग क्रिकेट के 9वें मुकाबले में घटी। नारायण नाइट राइडर्स के लिए 13वां ओवर कर रहे थे। वहीं मैट शॉर्ट 43 रन जड़ चुके थे। शॉर्ट धीर-धीरे अपनी टीम को जीत की दहलीज तक लेकर जा रहे थे, लेकिन इसी बीच नारायण ने विपक्षी बल्लेबाज को जादू दिखाया।

Advertisement

नारायण ने ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर की जिस पर शॉर्ट ने डिफेंस करने का फैसला किया। इंग्लिश खिलाड़ी ने गेंद की लाइन पर बल्ला रखकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन नारायण की यह गेंद हल्की टर्न हुई और बल्लेबाज को चकमा देकर सीधा स्टंप से टकराई। इर तरह आउट होकर शॉर्ट को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ जिस वजह से वह हैरान नजर आए। दूसरी तरफ नाइट राइडर्स की टीम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बात करें अगर इस मुकाबले की वाशिंगटन फ्रीडम ने Church Street Park में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद आंद्रे रसल ने नाइट राइडर्स के लिए 37 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके दम पर उनका स्कोर 20 ओवर में 175 रन तक पहुंचा। इसके जवाब में मैट शॉर्ट (43) और एंड्रीस गूस (40) की इनिंग के दम पर टीम को अच्छी शुरुआती मिली और वाशिंगटन की टीम ने यह मैच 18.1 ओवर में 177 रन बनाकर जीत लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार