इंडियन क्रिकेट टीम का फैनबेस काफी मजबूत हैं। अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर से इंडियन क्रिकेटर्स को खुब प्यार मिलता है। फैंस अपने सितारों की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं और क्रिकेटर्स भी फैंस के साथ दिल खोलकर मुलाकात करते हैं। लेकिन एशिया कप से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर भुवनेश्वर के फैंस का दिल थोड़ा बहुत जरूर दुखने वाला है।

Advertisement

दरअसल, पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम का एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें इंडियन टीम के फैंस प्लेयर्स की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते देखे जा सकते हैं। इसी बीच जब भुवनेश्वर कुमार टीम बस में सवार होने के लिए पहुंचते हैं, तभी फैंस उनका नाम जोर-जोर से पुकारना शुरू कर देते हैं। सूर्यकुमार भी भुवनेश्वर के पीछे होते हैं और वह फैंस की तरफ भुवी का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

लेकिन इस दौरान भुवनेश्वर ना सिर्फ अपने फैंस को बल्कि साथी खिलाड़ी को भी पूरी तरफ इग्नोर कर देते हैं और सीधा टीम बस के अंदर जाकर बैठ जाते हैं। भुवी का ऐसा व्यवहार देखकर सूर्य चकित रह जाते हैं और इस दौरान बल्लेबाज़ का रिएक्शन कैमरे में कैद हो जाता है। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि एशिया कप भुवनेश्वर कुमार के लिए ज्यादा यादगार नहीं रहा है। भुवी ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। लेकिन पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने 19वें ओवर में खुब रन लूटाए जिसके कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम एशिया कप में फाइनल तक का भी सफर तय नहीं कर सकी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार