26 दिसंबर 2017,मेलबर्न (CRICKETNMORE)।   डेविड वॉर्नर (103) की शतकीय पारी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। लाइवस्कोर

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने पिछले तीन मैचों में जीत हासिल करने के साथ ही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है।  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की अच्छी शुरुआत की है। कप्तान स्टीव स्मिथ (65) और शॉन मार्श (31) नाबाद हैं। कमाल की खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की भाभी, पंखुड़ी शर्मा 

Advertisement

भले ही डेविड वॉर्नर शतक बनानें में सफल रहे लेकिन 99 रन के स्कोर पर उनकी किस्मत से साथ दिया जिसके कारण डेविड वॉर्नर टेस्ट करियर का 21वां शतक बना पाने में सफल रहे। आपको बता दें इंग्लैंड के तरफ से पहले डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज टॉम कुरेन की गेंद पर डेविड वॉर्नर 99 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए थे।

लेकिन कहते हैं किस्मत मेहरबान तो गधा की पहलवान। जिस गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट हुए वो गेंद नो बॉल हो गई जिसके कारण वॉर्नर आउट होने से बच गए। जीवनदान मिलने के अगली ही गेंद पर वॉर्नर ने शतक जमा दिया। 

देखिए किस्मत साथ हो तो कुछ भी हो सकता है VIDEO►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार