मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, जी हां वह मुकाबला जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था वह आज शाम यानी 8 अप्रैल को वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। IPL 16 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। लेकिन इससे पहले MI ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर माही की टीम की टेंशन बढ़ने तय नज़र आ रही है।

Advertisement

जी हां, मुंबई इंडियंस ने सीएसके के साथ मैच से पहले अपने विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड का वीडियो शेयर किया है। इस 27 सेकेंड के वीडियो में डेविड नेट्स में अपने बैट से तबाही मचाते नज़र आ रहे हैं। डेविड बड़े-बड़े शॉट्स लगाते देखे जा सकते हैं जो कि मुंबई इंडियंस के लिए राहत और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टेंशन की खबर है।

Advertisement

टिम डेविड को MI ने मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। डेविड का बेस प्राइस महज 40 लाख रुपये था, लेकिन उनकी काबिलियत को देखते हुए मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, और लखनऊ सुपर जायंट्स भी उनके लिए करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार थी, लेकिन इस धाकड़ बल्लेबाज़ को मुंबई इंडियंस ने अपने हाथों से जाने नहीं दिया और एक मोटी रकम चुकाकर उन्हें अपनी टीम में जोड़ा।

बता दें कि कीरोन पोलार्ड आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। अब वह मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच हैं, ऐसे में टिम डेविड को अपनी फ्रेंचाइजी के लिए वह कार्य करना होगा जो कि पहले कीरोन पोलार्ड किया करते थे। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के कंधों पर मिडिल ओवर में आकर बड़े-बड़े छक्के लगाने की जिम्मेदारी होगी। डेविड एक काबिल खिलाड़ी माने जाते हैं, ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वह IPL सीजन 16 में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार