Tim David Helicopter Six Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) आईपीएल के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है जिसका पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले टिम डेविड (Tim David) आरसीबी के नेट्स में बड़े-बड़े छक्के लगाते नज़र आए हैं। खास बात ये कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट पर भी महारत हासिल कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आरसीबी कैंप का एक 6 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लंबे कद के टिम डेविड नेट्स में एक स्पिन गेंदबाज़ को खड़े-खड़े भयंकर हेलीकॉप्टर शॉट मारते कैमरे में कैद हुए हैं। वो हू-ब-हू महान भारतीय बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी की तरह ये शॉट खेलते हैं जिसके बाद वो बॉल बेहद दूर जाकर गिरती है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि टिम डेविड ने इस शॉट पर महारत हासिल कर ली है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि टिम डेविड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में एक फिनिशर का रोल निभाते हैं और उनसे यही उम्मीद की जाती है कि वो डेथ ओवर में विपक्षी गेंदबाज़ों पर अपनी बैटिंग से कहर बरपाएंगे और छक्के-चौके ठोककर खूब सारे रन बटोरेंगे। यही वज़ह है RCB ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है और उन्हें पूरे 3 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

याद दिला दें कि पिछले सीजन टिम डेविड ने RCB के लिए बखूबी ये रोल अदा किया था और 12 मैचों में 16 चौके और 14 छक्के ठोककर पूरे 187 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 62.33 और स्ट्राइक रेट 185.15 का रहा था। ऐसे में आरसीबी फैंस यही उम्मीद करेंगे कि टिम डेविड आईपीएल 2026 में भी ऐसे ही धमाल मचाए और तूफानी अंदाज़ में खूब सारे रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार