न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK Warmup Match) के बीच बीते शुक्रवार (29 सितंबर) को वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के शुरू होने से पहले वॉर्मअप मैच खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इसी बीच मैदान पर एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो आगा सलमान (Agha Salman) और टॉम लैथम (Tom Latham) से जुड़ा है।

Advertisement

न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान जब टॉम लैथम और आगा सलमान का सामना हुआ तब पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपनी लाइन लेंथ खो दी। यहां आगा सलमान ने गेंद को पिच पर जोर से पटका, लेकिन वह काफी पीछे थी और गेंद दो टप्पे खाकर क्रीज से भी बाहर हो गई। टॉम लैथम ने यहां आगा सलमान की गलती का फायदा लिया।

Advertisement

एक कमजोर गेंद को आता देख टॉम लैथम ने जोरदार शॉट खेलने का फैसला किया। लैथम ने गेंद पर काफी तेजी से अपना बल्ला चलाया और सलमान की इस गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजकर चौका बटोर लिया। आगा सलमान की यह गेंद देखकर सभी हैरान रह गए और पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान भी मंद-मंद हंसते नजर आए।

आपको बता दें कि इस प्रैक्टिस मुकाबले में मोहम्मद रिजान (103), बाबर आजम (80), सऊद शकील (75) की पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 50 ओवर में 345 रन बनाए थे। लेकिन एक पहाड़ जैसा टारगेट सेट करने के बावजूद पाकिस्तान के गेंदबाज इसे बचा नहीं सके। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र (97), केन विलियमसन (54), डेरिल मिचेल (59), और मार्क चैपमैन (65) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर कीवी टीम ने महज 43.4 ओवर में 346 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार