Trent Boult Catch Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने बीते शनिवार, 22 नवंबर को अबू धाबी टी10 लीग 2025 (Abu Dhabi T10 League 2025) के 13वें मुकाबले में बाउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) का एक बेहद शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि ये कैच साल 2025 के बेस्ट कैच में से एक है।

Advertisement

दरअसल, ट्रेंट बोल्ट का ये कैच डेक्कन ग्लेडियेटर्स की इनिंग के पांचवें ओवर में देखने को मिला। नॉर्दर्न वॉरियर्स लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ शाहिद भुट्टा करने आए थे जिन्होंने अपना पहला ही गेंद ऑफ साइड में काफी बाहर डिलीवर करके मार्कस स्टोइनिस को फंसाया। यहां बल्लेबाज़ जोर से हवाई शॉट मारकर छक्का प्राप्त करना चाहता था जिसकी कोशिश में ही उनसे गलती हुई।

Advertisement

Fancode ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मार्कस स्टोइनिस गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाते जिसके बाद वो गेंद हवा में उड़ते हुए डीप बैकवर्ड की तरफ चली जाती है। यहां पर ही ट्रेंट बोल्ट कमाल की चुस्ती दिखाते हुए और दौड़ लगाते हुए अपने एक हाथ से कैच पकड़ लेते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट ने मार्कस स्टोइनिस का सिर्फ शानदार कैच ही नहीं पकड़ा, बल्कि अपने कोटे के 2 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर विपक्षी टीम के 2 विकेट भी चटकाए। उन्होंने अपनी रफ्तार से धमाल मचाते हुए डेक्कन ग्लेडियेटर्स के कप्तान निकोलस पूरन (4) और स्टार ऑलराउंडर डेविड वीजे (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

बात करें अगर अबू धाबी टी10 लीग के इस मुकाबले की तो शेख जायद स्टेडियम में नॉर्दर्न वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद डेक्कन ग्लेडियेटर्स की टीम ने अपनी इनिंग के 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज़ कोल्हर कैडमोर ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में नॉर्दर्न वॉरियर्स के लिए जॉनसन चार्ल्स ने महज़ 17 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 8.2 ओवर में 88 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेटों से ये मुकाबला जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार