IND vs JAP T20I: भारत-जापान के बीच एकलौता टी20 मुकाबला (IND vs JAP One-off T20I) मंगलवार, 22 सितंबर को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था जहां श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने जापान को 2 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान एक विवादित घटना भी घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

श्रेयस के सामने अंपायर ने टेके घुटने: ये घटना जापान की पारी के 5वें ओवर में देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी तीसरी गेंद पर जापानी बल्लेबाज़ अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर ने रिवर्स-स्वीप खेलने कोशिश की। वो गेंद को बैट से कनेक्ट नहीं कर पाए जिसके बाद वो बॉल उनके पीछे से निकलकर विकेटकीपर के हाथों में पहुंच गई।

गौर करें अंपायर ने इसे एक वॉइड गेंद घोषित की जिसके साथ ही विवाद की शुरुआत हुई। भारतीय गेंदबाज़ अक्षर पटेल और विकेटकीपर संजू सैमसन अंपायर के फैसले से निराश थे ऐसे में टीम इंडिया के कैप्टन श्रेयस अय्यर आगे आए और उन्होंने अंपायर से वॉइड के फैसले पर बातचीत की।

इसके बाद जो हुआ वो क्रिकेट के मैदान पर काफी कम ही देखने को मिलता है। अंपायर ने आपस में बातचीत की और अपने वॉइड का फैसला बदल दिया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: भारत-जापान के बीच पहला इंटरनेशनल मुकाबला कांटो में खेला गया था जो कि मैदान गिला होने के कारण देरी से शुरू हुआ और सिर्फ 5-5 ओवर का खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करके 5 ओवर में 32 रन बनाए। इस स्कोर तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने चार विकेट खोए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जापान की टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन जोड़े और ऐसे टीम इंडिया ने ये बेहद रोमांचक मुकाबला आखिर में 2 रनों से जीतकर अपने नाम किया। एक बार फिर बता दें कि ये मुकाबला भारत-जापान के बीच खेला गया पहला इंटरनेशनल मैच है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार