Usama Mir Batting: अक्सर आपने क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज़ों को बड़े-बड़े छक्के लगाते देखा होगा, लेकिन पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाक टीम के एक गेंदबाज़ ने विपक्षी टीम के गेंदबाज़ को एक ओवर में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पांच छक्के और 1 चौका जड़कर सुर्खिया लूटी हैं। इस खिलाड़ी का नाम है उसामा मीर।

Advertisement

जी हां, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब तक सिर्फ तीन वनडे मैच खेलने वाले लेग-ब्रेक बॉलर उसामा मीर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के कारण सुर्खियों के केंद्र में आ चुके हैं। दरअसल, उसामा मीर ने पाकिस्तान में खेले जा रहे गानी रमजान टूर्नामेंट (Ghani Ramzan Trophy 2023) में यह कारनामा किया है। यह मैच गानी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट और कराची वारियर्स के बीच खेला गया था जिसमें उसामा ने गानी की तरफ से बल्लेबाज़ी करके सभी को अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की कला दिखाई।

Advertisement

उसामा मीर ने GIC की इनिंग के 16वें ओवर में इमरान नाम के गेंदबाज़ को अपना शिकार बनाया। यहां उसामा ने पहली चार गेंदों पर एक के बाद एक चार बड़े छक्के लगाए। पांचवीं गेंद पर उसामा के बैट से चौका निकला और आखिरी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाकर इमरान को छक्का जड़ दिया। इस तरह उन्होंने 1 ओवर से कुल 34 रन बटोरे।

बता दें कि इस मैच में उसामा मीर ने 20 गेंदों पर 330 की स्ट्राइक रेट से 66 रन ठोके। इस दौरान उनके बैट से कुल 8 छक्के और 3 चौके निकले यानी उन्होंने महज चौके छक्कों से ही 11 गेंदों पर 60 रन ठोक दिये थे। उसामा के प्रदर्शन से यह साफ है कि अब वह जल्द ही पाकिस्तान नेशनल टीम में बैटिंग करते भी नज़र आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार