आईपीएल के एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

इस मैच में एक समय में कोहली और उनके साथी जोड़ीदार देवदत्त पडिक्कल ने टीम को 49 रनों की शुरुआत दी तो लगा कि आरसीबी की टीम इस अहम मुकाबले में एक बड़ा स्कोर बनाएगी लेकिन सुनील नारायण को कुछ और ही मंजूर था।

नारायण ने इस दौरान 4 बल्लेबाजों को चलता किया लेकिन सबसे ज्यादा दर्शनीय कोहली विकेट रहा। कोहली का विकेट 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर आया जब उन्होंने नरेन को एक बड़ा शॉट जमाने की कोशिश की और वो मिस कर गए। गेंद के मिस होते ही आरसीबी के कप्तान की तीनों गिल्लियां बिखर गई और उन्होंने पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा।

कोहली 33 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 5 चौके शामिल थे। इस बड़े मुकाबले में कोहली और भी कमाल कर सकते थे लेकिन जिस तरह नारायण ने उन्हें चमका दिया वो दंग करने वाला।



नारायण ने न सिर्फ कोहली, बल्कि टीम के अन्य स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, एबी डी विलियर्स और साथ ही केएस भरत का भी शिकार किया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार