भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में खेला गया था जिसे शनिवार, 26 अक्टूबर को मुकाबले के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 113 रनों से जीतकर अपने नाम किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) अंपायर कॉल के कारण दूसरी इनिंग में सस्ते में आउट हुए जिसके बाद वो काफी गुस्सा नज़र आए। आलम ये था कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम जाते समय एक आइस बॉक्स पर अपना बल्ला दे मारा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। पुणे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया की दूसरी इनिंग में विराट आउट होने के बाद अपना आपा खो बैठे जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो आउट होने के बाद जब ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हैं तो फैंस उन्हें दिलासा देते हैं। हालांकि इसके बाजवूद यहां कोहली का गुस्सा झलक ही जाता है और वो पास ही रखे आइस बॉक्स पर अपना बल्ला मार देते हैं। ये देखकर फैंस भी हैरान रह जाते हैं। जिस वजह से ये वीडियो आग की तरफ सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि पुणे टेस्ट में विराट कोहली पहली इनिंग में सिर्फ एक रन और दूसरी इनिंग में सिर्फ 17 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे थे जो कि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हार का एक बड़ा कारण भी है। आपको बता दें कि इसी के साथ न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त लेकर उसे अपने नाम कर लिया है। भारत 4331 दिन के बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज हारी है।

ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया मुंबई में होने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट में जीत हासिल करके सीरीज को एक पॉजिटिव अंत दे पाते हैं या नहीं। ये भी जान लीजिए कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से मिली हार काफी खल सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि वो चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बड़े दावेदार हैं। हालांकि ऐसा होगा ही ये अब तक तय नहीं है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार