Virat Kohli Angry Video: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) को लगातार ही ऑस्ट्रेलियन मीडिया और फैंस की तरफ से टारगेट किया जा रहा है। आलम ये है कि जब से टीम इंडिया मेलबर्न पहुंची है तब से ही विराट और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों के बारे में नेगेटिव खबरे चल रही हैं। इसी बीच एक बार फिर ऑस्ट्रेलियन फैंस ने किंग कोहली के साथ बदसलूकी की है।

Advertisement

दरअसल, मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली 86 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हुए। वो एक बार फिर ऑफ स्टंप की बॉल को छेड़ते हुए अपना विकेट गंवा बैठे जिसके बाद जैसे ही वो ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे वैसे ही ऑस्ट्रेलियन फैंस ने उन्हें देखकर छेड़ते हुए Boo की आवाज निकालना शुरू कर दिया।

Advertisement

विराट ने ऑस्ट्रेलियन फैंस की इस छोटी हरकत को इग्नोर किया और वो शांति से अपने रास्ते में चलते रहे, लेकिन इसी बीच अचानक से वो रुक गए और वापस पीछे आकर अपना गुस्सा दिखाते नज़र आए। इस दौरान एक सिक्योरिटी पर्सन ने कोहली को संभाला और उन्हें शांत करके अंदर भेजा। गौरतलब है कि मेलबर्न टेस्ट के दौरान ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला।

इससे पहले जब विराट फील्डिंग कर रहे थे तब भी ऑस्ट्रेलिया की जनता ने ऐसा ही किया था। इतना ही नहीं, वो सिराज को भी इसी तरह परेशान करते नज़र आए हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि अब विराट कोहली ऑस्ट्रेलियन फैंस का मुंह अपने बैट से रन बनाकर बंद करा पाते हैं या नहीं।

बात करें अगर बॉक्सिंग डे टेस्ट की तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के दम पर 474 रन बनाए हैं। वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 46 ओवर का सामना करके 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांग चुकी है। वो ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से अभी भी 310 रन पीछे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार