Virat Kohli Viral Video: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच बीते बुधवार (11 अक्टूबर) को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का मुकाबला खेला गया था जिसमें भारत ने अफगानी टीम को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इसी बीच श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 101 मीटर का मॉन्स्टर छक्का जड़ा था जिसके बाद मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जो अकसर नहीं होता। दरअसल, यहां विराट कोहली (Virat Kohli) अपने फैंस से रिक्वेस्ट करते नजर आए थे।

Advertisement

जी हां, दिल्ली के मैदान पर विराट कोहली को अपने फैंस को मनाना पड़ा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जिन फैंस ने श्रेयस के बैट से निकले 101 मीटर के छक्के पर गेंद को कैच किया था वह गेंद को वापस करना नहीं चाहते थे। इस दौरान मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों ने कुछ देर गेंद वापस मिलने का इंतजार किया।

Advertisement

ऐसे में जब उन्हें फैंस की तरह से गेंद वापस नहीं मिली तब विराट कोहली ने खुद फैंस की तरफ इशारा करके गेंद वापस मांगी। कोहली को रिक्वेस्ट करता देख फैंस पिघल गए और उनकी बल्लेबाजी जल्द देखने के लिए उन्होंने बिना कोई समय गंवाए गेंद वापस मैदान पर फेंक दी। यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विराट कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप का यह मुकाबला उनके लिए भी काफी खास था। इस मैच में उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली थी। इतना ही नहीं, दिल्ली में खेले गए मुकाबले के दौरान विराट ने फैंस को अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक को ट्रोल ना करने के लिए भी कहा था जिसके बाद आईपीएल में हुए विवाद के बाद अब इन दोनों ही खिलाड़ियों में दोस्ती हो गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार