IPL 2024 का 10वां मुकाबला बीते शुक्रवार (29 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 59 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब विराट रन आउट हो सकते थे। रिंकू सिंह (Rinku Singh) के थ्रो ने ये काम कर ही दिया था, लेकिन विराट बच गए और फिर रिंकू से मज़े लेते नज़र आए। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना आरसीबी की इनिंग के 15वें ओवर की है। सुनील नारायण की पांचवीं गेंद पर विराट ने शॉट खेलकर तेजी से रन लेने के लिए दौड़ लगाई थी। कोहली दो रन लेना चाहते थे, लेकिन इसी बीच बाउंड्री के पास रिंकू ने गेंद को लपका और फिर विकेटकीपर की तरफ रॉकेट थ्रो फेंक दिया।

Advertisement

विराट कोहली को ये अंदाजा था कि अगर वो तेज नहीं दौड़े तो आउट हो सकते थे। ऐसे में कोहली ने पूरी ताकत से दौड़ लगाई। वो चीते की तरह दौड़े और फिर अंत में डाइव करके रन पूरा कर लिया। ये मामला करीबी था, लेकिन रिव्यू से ये साफ हो गया कि कोहली बच गए हैं। विराट को भी ये पता था ऐसे में उन्होंने रिंकू सिंह की तरफ देखकर मजे़दार इशारा किया और उनसे मज़े ले लिये। यही वजह है इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

केकेआर ने बेंगलुरु में फिर आरसीबी को चटाई धूल

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो केकेआर ने चिन्नास्वामी के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी जिसके बाद विराट कोहली की 83 रनों की इनिंग के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (50) और सुनील नारायण (47) की तूफानी पारियों के दम पर महज 16.5 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार