Virat Kohli Teases Shubman Gill Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 34वें मुकाबले में बीते गुरुवार, 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 5 विकेट से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) लाइव मैच के दौरान विपक्षी कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) से मज़े लेते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 14 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली गुजरात टाइटंस की बैटिंग के दौरान फील्डिंग करते समय शुभमन गिल को छेड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट गुजरात के कैप्टन को देखकर अजीबोगरीब इशारे करते हैं, जिसे शुभमन गिल काफी इग्नोर करने की कोशिश करते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच बड़े भाई और छोटे भाई जैसा रिश्ता है, यही वज़ह है विराट अक्सर ही शुभमन गिल को छेड़ते नज़र आते हैं। दूसरी तरफ शुभमन, विराट को ना सिर्फ अपना बड़ा भाई, बल्कि अपना आइडल भी मानते हैं। वो विराट के कुछ फेवरेट जूनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।

बात करें अगर इनके प्रदर्शन की तो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुभमन गिल ने 24 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का मारकर गुजरात टाइटंस के लिए 32 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने महज़ 44 गेंदों 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से आरसीबी के लिए 81 रनों की पारी खेली।

खास बात तो ये है कि विराट और गिल, दोनों ही मौजूदा सीजन के टॉप-5 बल्लेबाज़ों में से एक हैं। विराट ने 7 मैचों में 54.67 की औसत से 328 रन ठोककर ऑरेंज कैप अपने सिर सजा रखा है। वहीं शुभमन गिल के नाम 6 मैचों में लगभग 50 की औसत से 297 रन दर्ज हैं। वो सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस पर जीत हासिल करने के बाद अब पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उनके नाम 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक दर्ज है। बात करें अगर गुजरात टाइटंस की तो वो 7 मैचों में 3 जीत और 6 अंक के साथ सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। गौर करें कि पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम है जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारा। उनके नाम 6 मैचों के बाद 11 अंक दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार