भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के टूर्नामेंट में अपने बैट से धमाल मचाकर करोड़ों फैंस के दिल जीते और अब विराट का एक और ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इस वायरल वीडियो में किंग कोहली सिर झुकाकर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की माता के पैर छुते दिखे हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, न्यूजीलैंड को फाइनल में हराने के बाद जब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे थे तभी मोहम्मद शमी की फैमिली भी वहां नज़र आई। ऐसे में भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज़ ने अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली की अपनी माता से मुलाकात करवाई।

Advertisement

विराट कोहली भी शमी की मां से मिलकर काफी खुश हुए और उन्होंने तुरंत ही माता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने शमी की फैमिली के साथ फोटों भी खिंचवाई। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसने फैंस का दिल जीत लिया है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई में खेला गया था जहां विराट कोहली अपने बैट से कुछ खास नहीं कर पाए और 2 बॉल पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि विराट ने टूर्नामेंट में 5 इनिंग खेलकर 54.50 की औसत से 218 रन जोड़े जिसके दम पर टीम ने फाइनल तक का सफर आसानी से तय किया। ये भी जान लीजिए कि भले ही विराट फाइनल में फ्लॉप हुए, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का 252 रनों का लक्ष्य एक ओवर और 4 विकेट रहते हासिल कर लिया और चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार