IND vs NZ 2nd Test: पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग में स्टार बल्लेबाज़ रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) सिर्फ 9 रन बना पाए और सस्ते में आउट हो गए। इस मुकाबले में दूसरी बार वाशिंगटन सुंदर के सामने रचिन रविंद्र बेबस दिखे और क्लीन बोल्ड होकर अपना विकेट खो बैठे।

Advertisement

ये घटना पुणे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग के दौरान घटी। रचिन रविंद्र नंबर 4 पर बैटिंग करने आए थे और काफी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे। वो एक चौका लगाकर 9 रन भी बना चुके थे, लेकिन इसी बीच उनका सामना वाशिंगटन सुंदर के साथ हुआ। उन्होंने 22वें ओवर की पांचवीं बॉल रचिन को ऑफ स्टंप को टारगेट करते हुए डिलीवर की, जहां रचिन पूरी तरह चित हो गए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ ने काफी लेट शॉट खेलने की कोशिश की और ये उनकी बड़ी गलती साबित हुई। वो बॉल पर अपना बैट कनेक्ट ही नहीं कर पाए और पूरी तरह से क्लीन बोल्ड हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले पुणे टेस्ट के दौरान जब रचिन 65 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे तब भी सुंदर ने ही एक करिश्माई बॉल डालकर उन्हें ऐसे ही आउट किया था। यही वजह है सोशल मीडिया पर फैंस वाशिंगटन सुंदर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस दाएं हाथ के स्पिनर ने टीम इंडिया के लिए पहली इनिंग में 23.1 ओवर में 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे, वहीं खबर लिखे जाने तक दूसरी इनिंग में भी वो 15 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट चटका चुके हैं।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।

Advertisement

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, विल ओ'रुर्के, एजाज पटेल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार