Will Jacks Six: 24 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) SA20 लीग में तबाही मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला सोमवार (23 जनवरी) को प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) और एमआई केप टाउन (MI Cape Town) के बीच खेला गया था जिसे कैपिटल्स ने 52 रनों के अंतर से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज़ विल जैक्स ने एक बार फिर तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। MI के खिलाफ जैक्स ने 62 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा जिसे देखकर किसी भी क्रिकेट फैन को भारतीय स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली की याद आ जाएगी।

Advertisement

आर्चर को लगाया छक्का: यह घटना प्रिटोरिया कैपिटल्स की पारी के चौथे ओवर में घटी। यहां विल जैक्स बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर गेंदबाज़ी पर थे। ओवर की आखिरी गेंद आर्चर ने लेंथ पर डिलीवर की थी। यहां विल जैक्स ने विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप में हारिस रऊफ को लगाए गए छक्के की याद दिलाई और खड़े खड़े उसी अंदाज में गेंद को सीधा तीर की तरह उड़ाकर लॉग ऑन के ऊपर से सिक्स लगा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

रबाडा और सैम करने भी बने शिकार:  इतना ही नहीं इस मैच में विल जैक्स ने अपनी 27 गेंदों पर 62 रनों की पारी में तूफानी बल्लेबाज़ी करके 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए। जैक्स का स्ट्राइक रेट 227.63 का रहा। यहां उन्होंने ना सिर्फ जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बड़े शॉट लगाए बल्कि कगिसो रबाडा और सैम करन को भी आढ़ें हाथ लिया। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने रबाडा को भी स्ट्रेट सिक्स जड़ा था जिसका वीडियो भी क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आया है।

टॉप पर हैं जैक्स: यह इंग्लिश खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी उन्हीं के नाम है। विल जैक्स ने अब तक सात मैचों में 201.49 की स्ट्राइक रेट से कुल 270 रन ठोके हैं। वह अब तक तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। आईपीएल में विल जैक्स रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर के लिए खेलते नज़र आएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार