Will Young Wicket Video: न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ विल यंग (Will Young) शुक्रवार, 17 अप्रैल को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले (BAN Vs NZ 1st ODI) में 42 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि उनका विकेट रिशाद हुसैन (Rishad Hossain) ने हासिल किया जिनकी गेंद पर विल यंग ने स्लिप पर तैनात खिलाड़ी तंजिद हसन (Tanzid Hasan) को हाथों में कैच पकड़ा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 22वें ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए यहां रिशाद हुसैन डालने आए थे जो कि उनके कोटे का तीसरा भी था। यहां रिशाद ने अपना पहला ही गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जिस पर विल यंग ने बेहद चतुराई दिखाकर रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर चौका मारने की कोशिश की।

Advertisement

यहां विल यंग ने एक अच्छा शॉट खेला था, लेकिन वो ये पूरी तरह भूल गए थे कि उनके ऐसे ही किसी शॉट के लिए बांग्लादेशी कैप्टन मेहदी हसन मिराज ने स्लिप पर तंजिद हसन को तैनात कर रखा है। ऐसे में फिर होना क्या था, विल यंग के बैट से गेंद टकराई और सीधा फर्स्ट स्लिप पर तंजिद हसन के हाथों में गई। बांग्लादेश क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते।

बताते चलें कि रिशाद हुसैन ने ढाका के मैदान पर सिर्फ विल यंग को ही आउट नहीं किया, बल्कि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स को भी 83 गेंदों पर 68 रन के निजी स्कोर पर आउट करके पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 44 रन देकर ये दो विकेट लिए। देखें लाइव स्कोरकार्ड

ऐसी है दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, अफीफ हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरी निकोल्स, निक केली, मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडन लेनॉक्स, विलियम ओ’रूर्के।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार