Yashasvi Jaiswal Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd Test) एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक नन्हे स्पेशल फैन रवि से मुलाकात की। गौरतलब है कि इस मुलाकात के दौरान यशस्वी थोड़े नर्वस नज़र आए और आखिर में उन्होंने रवि को अपना एक बैट गिफ्ट किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर यशस्वी और रवि की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया का सलामी बल्लेबाज़ ये कहता नज़र आ रहा है कि वो अपने फैन रवि से बात करते हुए थोड़े नर्वस हैं। इसके बाद वो रवि को अपना एक बैट भी गिफ्ट करते हैं जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि यशस्वी से मुलाकात के दौरान रवि एजबेस्टन में उनकी पहली इनिंग में आई 87 रनों की शानदार पारी की जमकर तारीफ करते हैं और ये तक कहते हैं कि वो अपने दिन पर एक बड़ा दोहरा शतक ठोक सकते हैं। ये भी जान लीजिए कि हाल ही में रवि ने इंग्लैंड के दिग्गज बैटर जो रूट से भी मुलाकात की थी और उन्होंने रवि को एक टी-शर्ट और अपने ग्लव्स गिफ्ट किए थे। बता दें कि रवि जन्म से ही देख नहीं सकते, लेकिन इसके बावजूद वो क्रिकेट के बड़े फैन हैं और क्रिकेट की काफी जानकारी रखते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर एजबेस्टन टेस्ट की तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 72 रन ही बना पाई। यानी उन्हें मुकाबले के आखिरी दिन जीत हासिल करने के लिए अभी 536 रन और बनाने होंगे, वहीं टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 7 विकेट चटकाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार