आईपीएल 2023 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी आक्रामकता दिखाई। उन्होंने पहला ओवर करने आये कोलकाता के कप्तान नितीश राणा के ओवर में 2 छक्के, 3 चौके और एक डबल लेते हुए कुल 26 रन बटोरे और दिखा दिया कि वो इस सीजन में बेहतरीन लय में है। 

Advertisement

राणा ने पहली गेंद गुड लेंथ पर डाली और वहीं जायसवाल ने आगे बढ़ते हुए लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद नितीश ने लेग स्टंप की और डाली, जायसवाल ने इस पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए बैकवार्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। राणा ने तीसरी गेंद फुल और ऑफ स्टंप के बाहर लौ फुल टॉस डाली। जायसवाल ने इस पर मिड ऑफ की तरफ कवर ड्राइव खेलते हुए चौका मार दिया। 

Advertisement

राणा ने चौथी गेंद अपने एक्शन को थोड़ा रोककर डाली लेकिन जायसवाल ने इस शॉर्टिश गेंद कट मारते हुए चौका हासिल कर लिया। 5वीं गेंद पर डीप मिड विकेट पर फ्लिक करते हुए डबल लिया। राणा ने आखिरी गेंद शार्ट एंड वाइड डाली। वहीं जायसवाल ने इस पर पॉइंट और बैकवार्ड पॉइंट के बीच में से कट शॉट खेलते हुए एक और चौका जड़ा। जायसवाल ने नितीश के इस ओवर में 6 6 4 4 2 4 सहित कुल 26 रन बटोरे। 

जायसवाल यही पर ही नहीं रुके। उन्होंने इस मैच में 13 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 2018 में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 14 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। वहीं तीसरे स्थान पर पैट कमिंस काबिज है। उन्होंने 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। उन्होंने भी 14 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 149 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर ने बनाये। उन्होंने 42 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान नितीश राणा ने 17 गेंद में 2 चौको की मदद से 22 रन बनाये। 

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

वेंकटेश और नितीश ने तीसरे विकेट के लिए 48 (37) रन की साझेदारी निभाई। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए। इसी के साथ वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके अब 143 मैचों में 7.64 के इकॉनमी रेट की मदद से 186 विकेट हो गए है। चहल के अलावा कोलकाता के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट चटकाए। वहीं एक-एक विकेट संदीप शर्मा और केएम आसिफ को मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार