28 दिसंबर, ब्रिसवेन (CRICKETNMORE)। वूमेन बीग बैश में ब्रिस्बेन हीट की हरफनमौला खिलाड़ी डिआंड्रा दोत्तीन अपने ही साथी महिला खिलाड़ी लौरा हैरिस के साथ लाइव मैच के दौरान आपस में टकरा गई जिसके कारण डिआंड्रा दोत्तीन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यह घटना ब्रिसबेन में मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मैच के दौरान घटी जब 11वें ओवर में मेलबर्न स्टार्स की पारी में मेग लाइनिंग ने मिड विकेट के तरफ शॉट खेला जिसे बाउंड्री से बचाने के लिए ये दोनों महिला खिलाड़ी आपस में भिड़ गई।
हालांकि लौरा हैरिस को गंभीर चोट नहीं लगी लेकिन डिआंड्रा दोत्तीन को स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल ले जाया गया। शादी के बंधन में बंधेगा विराट कोहली का साथी खिलाड़ी, जनवरी में होगी शादी: VIDEO