आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने संकेत दिए हैं कि टीम अगले मैच में कुछ बदलाव के साथ उतरेगी। 

Advertisement

पंजाब ने कप्तान केएल राहुल (नाबाद 91) की शानदार पारी के बाद हरप्रीत बरार की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रनों से हरा दिया।

Advertisement

कोहली ने मैच के बाद कहा, "उनकी अच्छी शुरुआत के बाद हमने 5 विकेट लेकर वापसी करी। कुछ ज्यादा रन दिए अंत में। 160 चेज करना चाहते थे हम। हम बल्लेबाजी में बड़ी साझेदारी नहीं लगा पाए। अगले मुकाबले में थोड़े बदलाव करने होंगे। टीम का कॉम्बिनेशन ऐसा है कि रजत को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेज रहे हैं। रजत अच्छे बैटर है, आज उनका दिन नहीं था।"'

उन्होंने कहा, "हमने 25 रन ज्यादा दे दिए केएल को। एक विकेट से रनगति रुक जाती, पर हम वह नहीं कर पाए। 60-65 रनों से हारते तो बहुत फर्क पड़ता। मगर अंत में हर्षल और जैमीसन ने अहम रन बनाए।"

बता दें कि हर्षल पटेल द्वारा ने पारी के आखिरी ओवर में 22 रन लुटाए थे। राहुल ने पारी के आखिरी 7 गेंद में 25 रन बटोरे थे। जिसमें से 21 रन हर्षल के ओवर में ही आए।  

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार