आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात दे दी। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैच हारने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस  (Faf du Plessis) ने कहा कि हम आखिरी पांच ओवरों में ज्यादा रन नहीं बना पाए।

Advertisement

फाफ ने मैच के बाद कहा कि, "मुझे लगता है कि उनकी बल्लेबाजी यूनिट के हिसाब से हमने 20 रन कम बनाये थे। हम आखिरी पांच ओवरों में अच्छा नहीं कर पाए, उन पांच ओवरों में रन कम बनाने से निराश थे। आपको कहना होगा कि 200 एक अच्छा स्कोर है। उन्होंने पहले 6 ओवरों की गति को भुनाया। जब स्काई खेल रहे होते है  तो फील्डिंग कप्तान के लिए मुश्किल होती है। वह इस समय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 199 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 68(33) रन की अर्धशतकीय पारी ग्लेन मैक्सवेल ने खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। मैक्सवेल के अलावा  फाफ डु प्लेसिस ने 65(41) रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 30(18) रन का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 36 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किये। वहीं कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने यह मैच 16.3 ओवरों में 200 रन बनाकर और 4 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 83(35) रन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकले। अपनी इस बेहतरीन पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा नेहल वढेरा ने 52(34)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। सूर्या और वढेरा ने 140 (66) रन की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई। ईशान किशन ने 42(21) रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार