भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि स्टीव स्मिथ के पीठ में दर्द का मतलब यह नहीं है कि मेहमान टीम को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पीठ में दर्द के कारण अभ्यास छोड़ कर चले गए थे।

Advertisement

आस्ट्रेलियाई मीडिया को उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाज स्मिथ के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल कर सकते हैं जो न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलियाई सीरीज में देखा गया था।

Advertisement

कोहली ने बुधवार को कहा, "मुझे नहीं लगता कि पीठ के दर्द का हमसे कुछ लेना-देना है और हम इससे अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे। हमारी रणनीति काफी साफ है और हमारे सामने आने वाले हर बल्लेबाज के लिए हम तैयार हैं। हमें बस इस बात को सुनिश्चित करना है कि हम अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करें और सही समय पर उनके विकेट ले सकें।"

कोहली ने कहा, "हम इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि कौन खेलेगा या कौन नहीं। हम सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं।"

भारतीय कप्तान ने माना कि गुलाबी गेंद से सीरीज की शुरुआत करना चुनौती रहेगा और आस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज जीत प्रेरित करने के सिवाए कुछ नहीं करेगी।

कोहली ने कहा, "गुलाबी गेंद का टेस्ट स्थितियों के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, गेंद कैसे शाम को मूव करती है, हम कैसे स्थिति के साथ सामंजस्य बैठाते हैं। हमारा ध्यान स्थिति को समझने पर होगा और हम अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ तरीके से उससे निपटने की कोशिश करेंगे। आप अतीत से प्ररेणा ले सकते हो लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह भविष्य की किसी चीज को लेकर गारंटी दे सकता है। हमें वर्तमान में रहना होगा और हमारी क्षमता के हिसाब से खेलना होगा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार