आईपीएल 2023 के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के अर्धशतक और रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से मात दे दी। आपको बता दे एमएस धोनी (MS Dhoni) का ये बतौर चेन्नई के कप्तान के रूप में 200वां मैच था जिसमें उन्हें हार मिली। वहीं धोनी ने हार का ठिकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा। 

Advertisement

मुझे लगता है कि बीच में हमें कुछ और स्ट्राइक रोटेशन की जरूरत थी, स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन उनके पास अनुभवी स्पिनर थे और हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। यह इतना मुश्किल नहीं था और हार का कारण बल्लेबाज है। यह अच्छा था कि हम स्ट्राइकिंग डिस्टेंस (लक्ष्य के) तक पहुंच गए क्योंकि हम आखिरी जोड़ी थे।

Advertisement

टूर्नामेंट के आखिरी स्टेज में पहुंचने पर यह वास्तव में NRR को प्रभावित करता है। आप मैदान देखें, गेंदबाज देखें और गेंदबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है, उसके बाद बस खड़े रहें और उनके द्वारा गलती करने का इंतजार करें, अगर वे अच्छे एरियाज में गेंदबाजी करते हैं तो यह अच्छी बात है। थोड़ी ओस थी और एक बार गेंद आउटफील्ड में चली गई तो बल्लेबाजों के लिए यह आसान हो गया। कुल मिलाकर मैं गेंदबाजों से काफी खुश था।"

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर ने क्रम्स: 30(22) और 30(18)* रन की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रविंद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने अपने नाम किये। मोईन अली भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने यह मैच 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 172 रन का ही स्कोर खड़ा कर पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे के बल्ले से निकले। उन्होंने 38 गेंद में 5 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में धोनी ने तेजी से 17 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अश्विन और चहल ने लिए। वहीं एक-एक विकेट संदीप शर्मा और एडम ज़म्पा को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार